बेतुकी बयानबाजी के कारण अकसर सुर्खियों में
रहने वाले समाजवादी पार्टी नेता आजम खान ने
एक बार फिर विवादित बयान दिया है. आजम
खान ने कहा है कि करगिल युद्ध में भारत
को जीत हिंदू नहीं, मुस्लिम सैनिकों ने दिलाई.
गाजियाबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए
आजम खान ने कहा, '1999 के करगिल युद्ध में
भारत को मुस्लिम सैनिकों ने फतह दिलाई. जब
हम करगिल जीते तो वहां कोई हिंदू सैनिक
नहीं था.'
इस बीच, आजम खान के विवादित बयान
की जनरल वीके सिंह ने निंदा की है. उन्होंने
कहा, 'यह हिंदुस्तान की जंग थी जिसे
हिंदुस्तानियों ने जिताया.'
आजम खान के इस बयान पर बीजेपी ने चुनाव
आयोग से कार्रवाई करने की मांग की है.
पार्टी प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट करके
कहा, 'आजम खान ने अपने फायदे के लिए
सेना को भी धर्म के आधार पर बांट दिया.'
आज़म खाँन अपने मतलब के लिए फौज
को भी धर्म के आधार पर बाँटने से
नहीं चूके,धिक्कार है,चुनाव आयोग संज्ञान लेते
हुए उनके खिलाफ कार्यवाही कर
Tuesday, April 8, 2014
हिंदू नहीं, मुस्लिमों ने दिलाई थी करगिल में जीतः आजम खान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment