Saturday, June 7, 2014



विधायक जैन का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया
राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर में फल वितरीत एवं गौशाला में हरा चारा डालकर काग्रेसी कार्यकर्ताओ ने विधायक के दीर्घायु एवं स्वस्थ रहने की कामना की।
बाड़मेर 7 जून 2014 बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन के 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। शनिवार अलसुबह सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विधायक जैन के कार्यालय पहुॅचकर विधायक को फूल मालाऐं भेट कर उनके स्वस्थ एवं लम्बी उम्र की कामना की । इस दौरान विधायक ने उनके शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के प्रेम से हम सब बाड़मेर के विकास के लिए कृत संकल्प है। इस अवसर पर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी बाड़मेर शहर एवं ग्रामीण के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर में मरीजों को फल वितरीत कर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ उम्र की प्रार्थना ईश्वर से की। इसके साथ ही नगरपरिषद द्वारा संचालित गौशाला में गायों को हरा चारा डाला गया।इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मूलाराम मेघवाल, नगरपरिषद उपाध्यक्ष चैनसिह भाटी,वरिष्ठ कांग्रेस हरचंद माली,एडवोकेट रमेश मंगल,नगर अध्यक्ष दमाराम माली,मोहन सोलंकी,मिश्रीमल संवासिया, गोविन्द थोरी भैरूसिंह फुलवारिया,दीपक परमार,रमेश आचार्य, रिड़मलसिह दांता दलपतसिंह सिसोदिया,जसंवत बोहरा,प्रवीण सेठिया,महावीर बोहरा,लूणकरण,,युसुफखान,तनसिह महाबार,लूणसिंह झाला,नीम्बसिंह उण्डखा,रफीक,किशोर शर्मा,बलवीर माली,महादेवसिंह,रेवन्तसिंह,किशनाराम मेघवाल,चुतराराम ,जगजीवनराम सिन्धी,,खेतमल तातेड़,जेठाराम सुथार,सुखदेव जैन,प्रकाश जैन,जगदीश जीनगर, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।